फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   voilance protest in anantnag

अनंतनाग में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला, हिंसा में 50 से ज्यादा घायल

Sat, 03 Sep 2016 01:00 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 03 Sep 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
voilance protest in anantnag
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में शनिवार को हुई ताजा हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर में मीडिया कर्मियों ने सुरक्षा बलों पर पिटाई का आरोप लगाया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले के रानीपोरा इलाके में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे।

इसी दौरान भीड़ में कुछ युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात को नियंत्रण में करने के लिए पेलेट गन का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों ने सुरक्षाबलों पर लगाया पिटाई का आरोप

voilance protest in anantnag
अपने जख्म दिखाता मीडियाकर्मी - फोटो : Amar Ujala
एक युवक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे श्रीनगर रेफर किया गया है। घाटी के अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन का दौर जारी है।

वहीं प्रशासन ने शनिवार को सोपोर, बारामुला और बडगाम में भी कर्फ्यू लगा दिया है जबकि बाकी जगहों पर पाबंदियां लागू हैं।

वहीं श्रीनगर के बटमालू इलाके में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सुरक्षा बलों ने घरों में घुस कर उनकी पिटाई की। वहीं इस दौरान वहां कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा उनकी भी पिटाई की गई, हालांकि अभी इस पर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

60 से ज्यादा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दिए इस्तीफे

voilance protest in anantnag
kashmir - फोटो : PTI
वहीं शुक्रवार को नूसू, हजाम तथा निब्रीपोरा के अलावा अजर, अयातमुल्ला, कलूसा, अष्टेंगू, अलूसा, केहनूसा, पपछान, हाजिन व नैदखानी में भी रैलियां निकाली गईं। श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके के काका सराय में महिलाओं तथा पुरुषों ने रैली निकाली। रोके जाने पर पथराव किया।

नाडिहाल गांव में भी देश विरोधी रैली हुई। यहां 60 से अधिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा तीन पूर्व सरपंचों ने इस्तीफे की घोषणा की। श्रीनगर के शिवपोरा इलाके में हाईवे की ओर जाने से रोकने पर हिंसक झड़पें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed