{"_id":"57db92054f1c1bcc0cd474ed","slug":"voilance-in-kashmir-continue-one-more-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में नहीं थम रही हिंसा, एक और की मौत, कर्फ्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में नहीं थम रही हिंसा, एक और की मौत, कर्फ्यू जारी
ब्यूरो. अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा लगातार जारी है। शुक्रवार को एक और घायल ने श्रीनगर में दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलवामा में 5 सितंबर में बसित मुख्तार नाम का एक युवक घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में उसे श्रीनगर में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान बसित ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हिंसा में मरने वालों की संख्या 84 हो गई है।
वहीं दूसरी ओर पूरी घाटी में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। प्रशासन ने सभी हिंसाग्रस्त इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच कई इलाकों से पथराव की खबरें आ रही हैं।

हिंसा के बीच कश्मीर में मोबाइल-इंटनेट सेवा बंद
kashmir
- फोटो : PTI
कश्मीर में लगातार हो रही हिंसा के बीच घाटी में मोबाइल-इंटरनेट सेवा पर पाबंदी है। सुरक्षा और अफवाह रोकने के मद्देनजर प्रशासन ने सभी टेलीकॉम आपरेटरों की सेवाओं को अस्थाई रुप से बैन कर दिया गया है । केवल बीएसएनएल की पोस्टपेड सेवाओं को इस बैन में छूट मिली हुई है ।
गौरतलब है कि आठ जुलाई को सेना ने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मुठभेड़ में ढेर किया था। उसके बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।