फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   voice SMS facilities shall be restored on all local prepaid sim cards across JK said Rohit Kansal

जम्मू-कश्मीर: पाबंदियों में और ढील, प्रीपेड सिमकार्ड पर कॉल और एसएमएस सुविधा बहाल

Sat, 18 Jan 2020 02:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 02:43 PM IST
सार

  • घाटी के अन्य आठ जिलों में नहीं शुरू हुई इंटरनेट की सुविधा
  • सरकार ने 153 वेबसाइट की व्हाइट लिस्ट जारी की, जिसे खोल सकेंगे उपभोक्ता

विज्ञापन
voice SMS facilities shall be restored on all local prepaid sim cards across JK said Rohit Kansal
मुख्य सचिव रोहित कंसल - फोटो : ANI

विस्तार

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पूरे प्रदेश में बंद प्रीपेड मोबाइल सेवा पांच महीने बाद बहाल कर दी गई है। इस पर एसएमएस सुविधा भी मिलेगी। जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों तथा कश्मीर संभाग के दो जिलों कुपवाड़ा व बांदीपोरा में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मोबाइल इंटरनेट का लाभ केवल पोस्टपेड मोबाइल उपभोक्ता ही उठा सकेंगे। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि 153 वेबसाइट की सूची (व्हाइट लिस्ट) जारी की गई है, जिनका उपभोक्ता लाभ उठा सकेंगे। सभी मोबाइल कंपनियों को जरूरी हिदायत दे दी गई है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में गत 14 अक्तूबर को पोस्टपेड सेवा बहाल की गई थी लेकिन सुरक्षा कारणों से प्रीपेड सेवा को बंद रखा गया था। सुरक्षा कारणों से कश्मीर के आठ जिलों में श्रीनगर, बड़गाम, गांदरबल, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।


लोगों को संचार सेवाओं का फायदा देने के लिए जो कंपनियां सॉफ्टवेर या आईटी में काम करती हैं, उन्हें फिक्सड लाइन इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रीपेड मोबाइल सिम पर इंटरनेट का फायदा लेने के लिए कंपनियों को पोस्टपेड सेवाओं की तर्ज पर वेरीफिकेशन करना होगा। इससे लगभग 35 लाख प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। 

 

व्हाइट सूची में बैंकिंग, शिक्षा, मनोरंजन की वेबसाइट
व्हाइट वेबसाइटों में बैंकिंग, शिक्षा, मनोरंजन, पर्यटन आदि क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनकी जानकारी टेलीकाम कंपनियों को दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद हाल ही में प्रदेश प्रशासन ने जम्मू संभाग के पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर 2जी सेवा बहाल की थी। 

सोशल साइट्स की सुविधा नहीं
मोबाइल कंपनियों को उपभोक्ताओं द्वारा सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल न करना सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। कंसल ने कहा कि हालात की समीक्षा के बाद चरणबद्ध तरीके से संचार सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। 

सरकारी दावों के बाद भी सेवा शुरू नहीं
सरकार के दावों के बाद भी कश्मीर घाटी में प्रीपेड मोबाइल सेवा बहाल नहीं हो सकी। इसके साथ ही जम्मू संभाग के दस जिलों व कश्मीर के दो जिलों में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू नहीं हो सकी। बीएसएनएल के प्रवक्ता (कश्मीर) ने बताया कि सरकार का आदेश प्राप्त हो गया है। प्रीपेड सेवा आधी रात से बहाल कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed