फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Visit

पुराने अस्पताल का काम 15 दिन में खत्म करने के निर्देश

विज्ञापन
Visit
पुराने अस्पताल में जारी निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए ड़ीसी के आगे अपनी बात रखते हुए स्थानीय नि - फोटो : REASI
रियासी। नगर के मुख्य बाजार में स्थित पुराने अस्पताल में जारी निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए डीसी चरणदीप सिंह ने इसे जल्द पूरा करने को कहा। वीरवार को डीसी अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ठेकेदार से बात की। ठेकेदार ने उन्हें बताया कि इसी साल फरवरी में इस काम पूरा किया जाना था। लेकिन, कई रुकावटों के कारण काम पूरा नहीं हो पाया। इस पर डीसी ने 15 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को भी काम की गति बढ़ाने और इसकी गुणवत्ता सही रखने को कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने हाल ही में जीर्णोद्घार की गई पूरी इमारत का भी दौरा किया। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजिंदर कुमार भी मौजूद रहे। जिला विकास कमेटी के प्रधान डॉ. सुखदेव शर्मा ने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त को बताया गया कि माड़ी में अस्पताल के स्थानांतरित होने के बाद इमारत खाली पड़ी हुई है। इस पर अब तक करोड़ रुपये तक खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने इसको जच्चा बच्चा केंद्र में बदले जाने की अपील की। मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व चेयरमैन यश वर्मा, स्थानीय निवासी रवि शर्मा, मिंटू गुप्ता, शंभु नाथ त्रिपाठिया, जगदीश शर्मा, राजू अबरोल, चमन लाल शर्मा, आदि मौजूद रहे।

-----
उपायुक्त के आने से पहले साफ हो गया अतिक्रमण
उपायुक्त के दौरे की सूचना वीरवार को जैसे ही सूचना मिली बाजारों में अतिक्रमण करने वाले एकदम से मुस्तैद हो गए। बाजार में अतिक्रमण कर कब्जा करने वाले फौरन अपना सामान समेटना शुरू हो गए। अवैध लगी फड़ी भी हटाई गईं। बस अड्डे की स्थिति भी बदली हुई दिखी। बाजार की मुख्य एंट्री से लेकर गणेश मंदिर तक हद से बाहर तक लगाया गया सामान दुकानदारों ने उठा लिया। बताया जाता है कि उपायुक्त के आने की सूचना पहले से ही नगर परिषद में कार्यरत किसी कर्मचारी ने बाजार के कुछ दुकानदारों को दे दी। जिसके बाद अतिक्रमणकारी सचेत हो गए। उपायुक्त के आने पर रोजाना सिकुड़ा हुआ बाजार खुला-खुला दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed