फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   viri and kamal honored the best legislator

वीरी और कमाल को सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान

Sun, 31 Aug 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 31 Aug 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
viri and kamal honored the best legislator
विधानसभा में नेता विपक्षी और पीडीपी विधायक अब्दुल रहमान वीरी के अलावा नेकां विधायक डॉ मुस्तफा कमाल को सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान दिया गया है। वीरी को वर्ष 2010 और डॉ कमाल को यह सम्मान वर्ष 2011 के लिए सदन की कार्यवाही में बेहतर तरीके से हिस्सा लेने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन


विधानसभा परिसर के प्रांगण में शनिवार को आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में स्पीकर मुबारक गुल ने इन दोनों विधायकों को गोल्ड मेडल के अलावा एक - एक लाख रुपये अवार्ड के रूप में भेंट किए।
विज्ञापन


इस मौके पर बिश्नाह से भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा और बनिहाल से कांग्रेस विधायक एवं बिजली राज्य मंत्री विकार रसूल बनिहाली को भी विधानसभा की कार्यवाही में प्रभावी और अनुशासन के साथ हिस्सा लेने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विनी शर्मा को यह सम्मान 2010 और विकार रसूल को 2011 में सदन की कार्यवाही में बेहतर भूमिका के लिए दिया गया है।
राज्य के विधानसभा के पूर्व स्पीकर अब्दुल अहद वकील ने सर्वेश्रेष्ठ विधायकों को सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

अब तक दस विधायकों को इस सम्मान से नवाजा गया है। इनमें पूर्व विधायक शेख अब्दुल रहमान, विधायक हर्ष देव सिंह, विधायक एमवाई तारीगामी, कानून मंत्री मीर सैफउल्लाह, सीएपीडी मंत्री चौधरी रमजान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed