{"_id":"409bc7c184dfdca27e23e8c80bfd77d6","slug":"virendra-sehwag-today-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाने आए सहवाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाने आए सहवाग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 12 Oct 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सदस्य रहे वीरेंद्र सहवाग जम्मू के हैरिटेज पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रथम श्रेणी की सहवाग क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह युवा क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाने के साथ कई टिप्स देंगे। इस एकेडमी से रियासत की प्रतिभा को बाहर लाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
एकेडमी में प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को साउथ अफ्रीका के प्रोफेशनल कालेजों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। जम्मू के मूल निवासी और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के कप्तान मिथुन मन्हास के अनुसार सुबह दस बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
क्रिकेट एकेडमी को खोलने का उद्देश्य जेएंडके में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। एकेडमी में उभरते क्रिकेटरों को प्रोफेशनल और वेटरन क्रिकेटरों से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर और विश्व श्रेणी के चैंपियनों की भी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन