फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   viral video from kashmir making disputes

सोशल मीडिया पर सेना के वायरल हो रहे विवादित वीडियो पर बवाल

Fri, 14 Apr 2017 07:26 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 14 Apr 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
viral video from kashmir making disputes
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट की तस्वीर - फोटो : Social Media

कश्मीर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विवादित वीडियो के कारण शुक्रवार को बवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में एक शख्स को सेना की एक जीप पर आगे बंधे हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के द्वारा भी ट्वीट किया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीडियो में सेना की एक गाड़ी के आगे एक शख्स को बांधा गया है और ये घोषणा की गई है कि सुरक्षाबलों की गाड़ियों पर पथराव किए जाने वाले अन्य लोगों के साथ भी ऐसा किया जाएगा। दूसरी ओर उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में वीडियो और फोटो पोस्ट करते हुए इसके विषय में जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उमर के ट्वीट के बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच के लिए कमेटी बनाते हुए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed