{"_id":"58f08c964f1c1b9c36cf968e","slug":"viral-video-from-kashmir-making-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सेना के वायरल हो रहे विवादित वीडियो पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर सेना के वायरल हो रहे विवादित वीडियो पर बवाल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 14 Apr 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट की तस्वीर
- फोटो : Social Media
कश्मीर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विवादित वीडियो के कारण शुक्रवार को बवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में एक शख्स को सेना की एक जीप पर आगे बंधे हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के द्वारा भी ट्वीट किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वीडियो में सेना की एक गाड़ी के आगे एक शख्स को बांधा गया है और ये घोषणा की गई है कि सुरक्षाबलों की गाड़ियों पर पथराव किए जाने वाले अन्य लोगों के साथ भी ऐसा किया जाएगा। दूसरी ओर उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में वीडियो और फोटो पोस्ट करते हुए इसके विषय में जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उमर के ट्वीट के बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच के लिए कमेटी बनाते हुए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।This young man was TIED to the front of an army jeep to make sure no stones were thrown at the jeep? This is just so shocking!!!! #Kashmir pic.twitter.com/bqs4YJOpJc
विज्ञापन विज्ञापन— Omar Abdullah (@abdullah_omar) April 14, 2017