{"_id":"646520cd28cc09d4850cb513","slug":"viral-infection-increasing-due-change-in-weather-jammu-kashmir-mercury-crossed-39-in-jammu-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: प्रदेश में कभी ठंड तो कभी गर्मी, बदलते मौसम से बढ़ रहा वायरल इनफेक्शन, जम्मू में पारा 39 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: प्रदेश में कभी ठंड तो कभी गर्मी, बदलते मौसम से बढ़ रहा वायरल इनफेक्शन, जम्मू में पारा 39 पार
Thu, 18 May 2023 02:16 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 02:16 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि अमूमन अप्रैल में तपिश बढ़ जाती है, लेकिन इस बार मई में भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि मई में भी बारिश होती है, लेकिन अचानक मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में गर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर की तरह जम्मू कश्मीर में भी जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर दिख रहा है। शरीर को झुलसा देने वाली मई की गर्मी में अचानक बदल रहे मौसम में कभी ठंडक का अहसास तो कभी गर्मी तंग कर रही है। मौसम के इस बदलाव से सेहत पर भी असर दिख रहा है।
विज्ञापन
लोगों में खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल इनफेक्शन बढ़ा है। इस बीच जम्मू में बुधवार को दिन का पारा 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन आगामी मौसम लगभग साफ रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि अमूमन अप्रैल में तपिश बढ़ जाती है, लेकिन इस बार मई में भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि मई में भी बारिश होती है, लेकिन अचानक मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन
इसमें जलवायु परिवर्तन के साथ अन्य कारण हो सकते हैं। वैज्ञानिक स्तर पर भी जलवायु परिवर्तन से मौसम पर असर की पुष्टि हो चुकी है। उनके अनुसार जम्मू समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आगामी दिनों में गर्मी बढ़ेगी।
जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और पूरा दिन तपने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 38.5 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 29.2, बटोत में सामान्य से 1.3 डिग्री चढ़कर 27.8, कटड़ा में 35.6 और भद्रवाह में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को बादल छा गए थे।
यहां दिन का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 27.9, पहलगाम में 23.0 और गुलमर्ग में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रवीण योगराज का कहना है कि अचानक मौसम में बदलाव के कारण वायरल इनफेक्शन सक्रिय है।
इस मौसम में तापमान में अचानक भारी अंतर आ जाने से शरीर पर असर पड़ता है। लोगों को अभी ठंडे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस मौसम में गला खराब होने, जुकाम और बुखार की शिकायत हो रही है। खासतौर पर बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।