{"_id":"59e791404f1c1bce538b8276","slug":"vipin-rawat-came-to-srinagar-to-celebrate-diwali-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: श्रीनगर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, जवानों संग मनाएंगे दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: श्रीनगर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, जवानों संग मनाएंगे दिवाली
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत
- फोटो : AMAR UJALA
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत बुधवार को घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। कोर मुख्यालय में सेना कमांडरों के साथ रावत ने बैठक की। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। वीरवार को भी रावत अग्रिम चौकियों का दौरा कर जायजा लेंगे और जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
घाटी में सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता ने बताया कि अपने इस दौरे के दौरान जनरल रावत घाटी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। श्रीनगर पहुंचने पर उनका स्वागत उत्तरी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू और 15वीं कोर (चिनार कोर) के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने किया।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने घाटी पहुंचने पर बदामीबाग स्थित 15वीं कोर के मुख्यालय में सेना के अधिकारियों को संबोधित किया और उन्हें सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व प्रदान करने के लिए बधाई दी। सेना प्रमुख को चिनार कोर के कमांडर द्वारा हाल ही में किए ऑपरेशनों और नियंत्रण रेखा के साथ दूरदराज इलाकों में समग्र सुरक्षा परिदृश्य पर अपडेट भी दिया।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख रात बदामीबाग मुख्यालय में बिताने के बाद वीरवार को घाटी की नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा कर वहां के हालात जानेंगे। वह जवानों के साथ दिवाली भी मनाएंगे।