{"_id":"56e7bdf24f1c1b19118b4995","slug":"vip-gate-opening-for-mata-vaishno-devi-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए खोले गए वीआईपी, आर्मी गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए खोले गए वीआईपी, आर्मी गेट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 15 Mar 2016 04:16 PM IST
सार
- मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने के चलते यहां पहुंचे भक्तों को दर्शन में ज्यादा दिक्कतें नहीं आ रहीं।
- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आर्मी गेट और वीआईपी गेट से दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखा गया।
विज्ञापन
भूस्खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के लिए खोला दिया गया
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माता वैष्णो देवी भवन में पुलिस स्टेशन के पास भूस्खलन के बाद वीआईपी और आर्मी गेट से दर्शनों का सिलसिला जारी है। वहीं भूस्खलन वाले स्थान को दुरुस्त करने के प्रयास जारी हैं। मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने के चलते यहां पहुंचे भक्तों को दर्शन में ज्यादा दिक्कतें नहीं आ रहीं।
गौरतलब है कि शनिवार को भवन में पुलिस स्टेशन के सामने भूस्खलन हुआ था। इसके बाद एहतियातन यहां से दर्शन का सिलसिला रोक दिया गया था। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आर्मी गेट और वीआईपी गेट से दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखा गया।
सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। भवन से मिली जानकारी अनुसार जनरल गेट को दर्शन के लिए सोमवार को भी बंद रखा गया। मार्ग पर मरम्मत का कार्य जारी है। उम्मीद है इस गेट से भी दर्शन की व्यवस्था जल्द सुचारु हो जाएगी। वर्तमान में औसतन हर रोज दस हजार के करीब ही यात्री दर्शन कर रहे हैं। इससे ज्यादा दिक्कतें नहीं आ रहीं।