फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Violent protests in the old city of Srinagar

श्रीनगर के पुराने शहर में हिंसक प्रदर्शन

Fri, 12 Feb 2016 08:42 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
Violent protests in the old city of Srinagar

पुराने शहर में शुक्रवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


घटना श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके की है, जहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने देश विरोधी नारेबाजी भी की। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा। इस पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के जवानों पर पत्थर भी बरसाए। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। भिड़ंत काफी देर तक जारी रही।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

Violent protests in the old city of Srinagar

प्रदर्शन के चलते इलाके में तनावपूर्ण हालात रहे। इससे अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस बार प्रदर्शन के दौरान किसी तरह कोई भी झंडा नहीं लहराया गया। युवाओं द्वारा प्रदर्शन मकबूल भट और अफजल गुरु की अस्थियां परिवार वालों को नहीं लौटाने के विरोध में किया गया।

उन्होंने मांग की कि दोनों की अस्थियां परिवार वालों को सौंपी जाएं। वहीं दिल्ली में जेएनयू में अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित प्रदर्शन को लेकर हुए हंगामे पर अलगाववादियों ने कहा कि अगर किसी भी कश्मीरी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई गई, तो कश्मीर में इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed