फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violent protest in srinagar after namaz

जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन

Fri, 10 Jul 2015 09:45 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
violent protest in srinagar after namaz

श्रीनगर के पुराने शहर के खान्यार इलाके में शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। कश्मीर की आजादी और पाकिस्तान के हक में नारेबाजी करते हुए सैकड़ों लोग नौहट्टा स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद परिसर से एक जुलूस के रूप में निकले।

विज्ञापन


जुलूस में शामिल कई युवकों ने हमेशा की तरह अपने चेहरे नकाब से ढके हुए थे और आईएसआईएस व पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे थे। जामिया मस्जिद से निकल कर यह जुलूस जब खान्यार थाने के करीब पहुंचा तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारी युवकों और पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठियां भांजी। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इलाके में हिंसक झड़पें शुरू हुईं। इस दौरान फोटोग्राफर शेख इरफान समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। आखिरी खबरें मिलने तक इलाके में तनाव बरकरार था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुमे की नमाज के बाद मीरवाइज मौलवी उमर फारूक जामिया मस्जिद से बाहर निकले, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

यूं ही हल नहीं होगा कश्मीर मुद्दा

violent protest in srinagar after namaz

मीरवाइज ने कहा कि कश्मीर का मसला एक बुनियादी मसला है जिसे न तो नजरअंदाज किया जा सकता है और न ही इसे दरकिनार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को यह बाद समझ लेनी चाहिए कि मुख्य मुद्दा न तो आतंकवाद का है, न ही 26/11 या मुंबई ट्रायल्स का है।

यह भी अहम मुद्दे हैं लेकिन मुख्य मुद्दा कश्मीर मसला और यह मसला तब तक नहीं हल हो सकता, जब तक दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर नहीं शुरू होगा। इसके बाद मीरवाइज के वहां से निकलते ही सैकड़ों लोग जामिया मस्जिद से एक जुलूस के रूप में खान्यार की ओर बढ़े। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई घंटे तक भिड़ंत जारी रही।

प्रधानमंत्री ठोस कदम उठाएं
मीरवाइज फारूक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले वर्ष पाकिस्तान के दौरे पर जा रहे हैं। उनके पास एक साल का वक्त है। उन्हें चाहिए कि कश्मीर मसले का हल निकालने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। जब कश्मीर का मसला हल होना शुरू होगा तो बाकी के मसले खुद ही सुलझने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed