फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Violent protest in Kulgam

कश्मीर में उपद्रवियों ने पीडीपी सांसद का घर फूंका

Thu, 01 Sep 2016 12:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
Violent protest in Kulgam
पीडीपी सांसद के घर लगाई आग - फोटो : ANI
पाबंदियों में ढील मिलते ही घाटी के कई इलाकों में फिर हिंसा भड़क गई। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में उपद्रवियों और सुरक्षा बलों की झड़प में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कुलगाम जिले में बेकाबू भीड़ ने पीडीपी सांसद के घर को आग के हवाले कर दिया। श्रीनगर के डाउन टाउन में उपद्रवी आतंकी संगठनों और पाकिस्तान के झंडे लेकर निकले।
विज्ञापन


घाटी के कई इलाकों में हिंसक झड़पों के दौरान तीन मीडिया कर्मियों, दर्जनों सुरक्षा बलों के अलावा 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती और पाबंदियों को बढ़ा दिया गया है। इस बीच, अलगाववादियों ने बंद को वीरवार तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के झंडे लहराए

Violent protest in Kulgam
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
घाटी के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में बुधवार सुबह उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। हिंसक झड़प के दौरान आधा दर्जन से अधिक उपद्रवी घायल हो गए। इन्हीं में शामिल युवक दानिश मंजूर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

सोपोर में हिंसक झड़प घंटों जारी रही। उधर, कुलगाम जिले के चवलगाम में उपद्रवियों ने पीडीपी के सांसद नजीर अहमद लावे के खाली पड़े मकान को आग लगा दी।

घाटी में 9 जुलाई से लागू कर्फ्यू की पाबंदियों को श्रीनगर के एमआर गंज और नौहाट्टा थाना क्षेत्रों से बुधवार को पहली मर्तबा हटाया गया। इसके तुरंत बाद उपद्रवी अल कायदा, लश्कर ए तैयबा, अल उमर आतंकी तंजीमों और पाकिस्तान के झंडे लहराते हुए सड़कों पर उतर आए।

मीडिया कर्मी भी बने उपद्रवियों का शिकार

Violent protest in Kulgam
पथराव करते युवक - फोटो : PTI
सुरक्षा बलों के रोकने पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। हिंसक झड़प में तीन मीडिया कर्मियों, सुरक्षा बल के जवानों सहित 20 से अधिक लोग घायल हो गए। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में कैमोह और अनंतनाग जिले के अशमुकाम में हुई हिंसक झड़पों में 60 से अधिक लोग घायल हो गए।

शोपियां के अरिहामा में भी उपद्रवियों ने देश विरोधी नारे लगाते हुए रैली निकाली। इसे नाकाम करने में जुटे सुरक्षा बलों के साथ उपद्रवियों की हिंसक झड़प हुई। पथराव और आंसू गैस के गोले चलने से 15 लोग घायल हो गए।

कुलगाम जिले के कतरासू गांव में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर जबरदस्त पथराव किया। झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। बांदीपोरा में भी उपद्रवियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed