फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violent protest in Anantnag of Kashmir against the killings of Rohingya Muslims

रोहिंग्या मुस्लिमों की हत्याओं के विरोध में अनंतनाग में भड़की हिंसा, छह पुलिसकर्मी घायल

Fri, 08 Sep 2017 09:23 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 08 Sep 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
violent protest in Anantnag of Kashmir against the killings of Rohingya Muslims
अनंतनाग में भड़की हिंसा,आगजनी - फोटो : अमर उजाला

म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों की हत्याओं के विरोध में कश्मीर घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विभिन जगहों पर अलगाववादियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। पुलिस वाहन को प्रदर्शनकारियों ने जला दिया। हिंसक भीड़ को काबू करते छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हालात खराब होने के चलते श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों समेत पुराने शहर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू की गईं। कई जगह जुमे की नमाज भी नहीं नहीं पढ़ने दी गई।

विज्ञापन


अलगाववादियों ने जुमे की नमाज के बाद लोगों से म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने के उद्देश्य से प्रदर्शन का आह्वान किया था।  अनंतनाग में भी जुमे की नमाज के बाद लोगों ने प्रदर्शन किए। इस बीच प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच लाल चौक इलाके में हिंसक भिड़ंत हुई जो काफी देर तक जारी रही। पुलिस के अनुसार अनंतनाग में हुए प्रदर्शनों के दौरान दो अधिकारियों सहित 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामला दर्जा कर उपद्रव मचाने वालों की शिनाख्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की रक्षक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। हालात को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया। श्रीनगर, सोपोर, त्राल, बारामुला, पुलवामा, अनंतनाग आदि जगहों पर लोगों ने रैलियां निकालीं। श्रीनगर के पुराने शहर में पाबंदियों के बावजूद खान्यार इलाके में प्रदर्शन हुए और सुरक्षाबलों के साथ झड़पें भी हुईं। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के झंडे लहराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed