{"_id":"58ecdc8f4f1c1ba368cf6187","slug":"violent-demonstration-during-the-shutdown-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन, आधा दर्जन से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन, आधा दर्जन से ज्यादा घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
श्रीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान हिंसा में हुई मौतों के खिलाफ घाटी के कई इलाकाें में हिंसक प्रदर्शन हुए। अलगाववादियाें के बंद के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक प्रदर्शनों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीच बंद से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
बंद के दौरान दक्षिणी कश्मीर और बडगाम व श्रीनगर के कई इलाकों में प्रदर्शन हुए। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए गए। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच काफी देर तक झड़पें होती रहीं। इससे तनाव की स्थिति बनी रही। अलगाववादियों के बंद के आह्वान पर श्रीनगर तथा आस पास के इलाकों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

Trending Videos
ब्राड बैंड बहाल, मोबाइल इंटरनेट बंद
kashmir
- फोटो : PTI
घाटी में मंगलवार को स्कूल और कालेज भी नहीं खुले। सड़कों से सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट गायब रहा। इक्का दुक्का निजी वाहन चलते देखे गए। रेल सेवा भी स्थगित रही। बंद को देखते हुए संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अलगाववादियों को नजरबंद रखा गया था।
घाटी में ब्राड बैंड सेवा मंगलवार की शाम को बहाल कर दी गई। फिलहाल मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है। सुरक्षा एजेंसियों की बैठक के बाद शाम साढ़े चार बजे ब्राड बैंड बहाल किया गया। श्रीनगर लोकसभा सीट पर चुनाव से पूर्व मोबाइल इंटरनेट तथा ब्राड बैंड सेवा बंद कर दी गई थी।