{"_id":"596642734f1c1b51088b4665","slug":"violence-while-funeral-of-terrorist-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़गाम मुठभेड़ में ढेर आतंकियों के जनाजे के दौरान हिंसा, लहराए गए पाकिस्तानी झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़गाम मुठभेड़ में ढेर आतंकियों के जनाजे के दौरान हिंसा, लहराए गए पाकिस्तानी झंडे
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में श्रीनगर के नौहट्टा इलाके के पनदान मोहल्ले के सज्जाद के मारे जाने के बाद राजधानी के पुराने शहर में हालात बिगड़ने की आशंका में पाबंदियां लगा दी गईं। इसके साथ ही भीड़ में शामिल लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार पाबंदियां तोड़कर भी दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए। भीड़ को तितर-बितर किया गया। हिंसा की आशंका में श्रीनगर के रैनावारी, खानयार, नौहट्टा, एमआर गंज और सफाकदल थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। हिज्ब आतंकी आकिब गुल को गोरीपोरा में दफनाया गया और उसके जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस दौरान देश विरोधी नारेबाजी की गई और पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। इस बीच जावेद शेख को चुरपोरा में दफनाया गया।
विज्ञापन