{"_id":"57a589fb4f1c1bda762bc8f6","slug":"violence-protest-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अनंतनाग में रैली के दौरान हिंसा, 50 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अनंतनाग में रैली के दौरान हिंसा, 50 से ज्यादा घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
अनंतनाग में हिंसा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में हिंसा में सात महिलाओं समेत 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ संगठनों द्वारा कश्मीर में हो रही हिंसा को लेकर शनिवार 11 बजे रैली का आयोजन किया गया था।
रैली का देश विरोधी होने की आशंका के चलते पुलिस मौके पर पहुंची और मंच को तोड़ दिया, जिस पर गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इस हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
गौरतलब है कि 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में हिंसा का दौर जारी है।