फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence protest in kulgam after cm visit

मुख्यमंत्री महबूबा के दौरे के बाद कश्मीर के कुलगाम में हिंसा, दर्जनों घायल

Sun, 04 Dec 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
violence protest in kulgam after cm visit
घाटी में हिंसा - फोटो : File Photo
कुलगाम में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दौरे के बाद हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागे गए। इसमें कम से कम दर्जनभर लोगों के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कुलगाम के कैलम में डिग्री कालेज और जेके बैंक के ब्रांच व एटीएम का उद्घाटन करने पहुंची थीं। बताते हैं कि इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने मस्जिद से पाकिस्तानी तराने बजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने गांव में पहुंचकर लाउड स्पीकर बंद कराया। इस दौरान उनकी युवाओं से झड़प हुई। उद्घाटन के बाद जब वे लौट रही थीं तो युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर तैनात सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में भी सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग में स्कूल बिल्डिंग को जलाया

violence protest in kulgam after cm visit
कश्मीर में जलाया गया एक स्कूल - फोटो : File Photo
पट्टन के पलहलान इलाके में सुरक्षाबलों के छापेमारी के दौरान स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। इस बीच सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया।  

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के लारनू स्थित गर्वनमेंट हाई स्कूल को उपद्रवियों ने शनिवार की देर रात जला दिया। आग से स्कूल के एक मंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed