फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence protest in kashmir, stone pelting on army camp

कश्मीर घाटी में हिंसा, छात्रों ने सेना के कैंप पर किया पथराव

Fri, 21 Apr 2017 06:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 21 Apr 2017 06:42 AM IST
विज्ञापन
violence protest in kashmir, stone pelting on army camp
घाटी में सुरक्षाबलों पर पथराव - फोटो : File Photo
पुलवामा डिग्री कालेज के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में वीरवार को भी घाटी में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। छात्रों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़पों में एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


नवाकदल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राजोरी कदल की ओर जुलूस निकाला। लौटते समय छात्राओं ने बरारीपोरा में सुरक्षा बलों के कैंप पर पथराव किया।

इसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान छात्रा खुशबू पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में हिंसक झड़पें देर शाम तक चलती रहीं। घायल छात्रा के मौत की अफवाह भी देर शाम फैली।
विज्ञापन


मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सेना के कैंप पर पथराव कर दिया। इसके बाद जवानों ने पथराव कर रहे छात्रों की भीड़ को खदेड़ने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। आरोप है कि जवानों ने पास ही स्थित सरकारी स्कूल में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कलूसा में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों पर पथराव किया गया। इसमें एक महिला घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा बलों पर भी पत्थर बरसाए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed