फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence protest in kashmir, one killed

कश्मीर में सुरक्षाबलों पर पथराव कर रही भीड़ पर फायरिंग, एक की मौत

Sat, 15 Apr 2017 09:02 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 15 Apr 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
violence protest in kashmir, one killed
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
श्रीनगर जिले के बटमालू इलाके में सुरक्षाबलों पर पथराव कर रही भीड़ को तितर बितर करने के लिए की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। हालांकि, आईजी कश्मीर एसजेएम गिलानी ने बताया कि घटना में सुरक्षाबलों का कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन


अज्ञात लोगों ने युवक पर फायरिंग की है, फिर भी तथ्यों को खंगालने की कोशिश की जा रही है। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं थी। घटना के बाद इलाके में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। मस्जिदों से नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी यह आई कि श्रीनगर के बटमालू इलाके के एसडी कालोनी में सुरक्षाबलों पर युवकों ने पथराव किया। भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मारे गए युवक की शिनाख्त सज्जाद हुसैन के रूप में हुई है। वह चंदूसा बारामुला का रहने वाला था जो इन दिनों एसडी कालोनी में रहकर बटमालू बस स्टैंड में रिस्ता बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमएचएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. नजीर चौधरी ने बताया कि एक युवक को अस्पताल लाया गया था जिसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। आईजी का कहना है कि पुलिस तथ्यों को जुटा रही है। साथ ही यह पता लगा रही है कि किन परिस्थितियों में सज्जाद की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं थी, फिर भी मामले की जांच की जा रही है। 

गोलियों से छलनी युवक का शव बरामद

violence protest in kashmir, one killed
उपद्रवियों को खदेड़ते सुरक्षाबल के जवान - फोटो : FILE PHOTO
त्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के क्रालगुंड इलाके के खैपोरा गांव में सेब के बगीचे से गोलियों से छलनी एक युवक का शव बरामद किया गया।

उसकी शिनाख्त सुहैल अहमद डार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह फल का कारोबार करता था। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed