{"_id":"591c4fba4f1c1bd520f230eb","slug":"violence-protest-by-student-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में पुलिस और छात्रों में झड़प, प्रदर्शन के दौरान लगे देश विरोधी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में पुलिस और छात्रों में झड़प, प्रदर्शन के दौरान लगे देश विरोधी नारे
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Wed, 17 May 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
घाटी में छात्रों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड श्रीनगर में बुधवार को फिर से पत्थरबाज विद्यार्थियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। गिरफ्तार विद्यार्थियों को रिहा करवाने की मांग पर गांधी कालेज के विद्यार्थी मार्च निकालते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी पुलिस से उनकी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों में छात्राएं भी शामिल रहीं। वहीं बडगाम जिले के मगाम में स्कूल, लड़कों का हायर सेकेंडरी स्कूल और डिग्री कालेज प्रशासनिक आदेश के तहत बुधवार को बंद रहा।
पुलिस के अनुसार इससे पहले कालेज के विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और डाउनटाउन सिटी की ओर दोपहर को मार्च निकालना शुरू कर दिया। इस बीच जब पुलिस ने छात्रों को जब आगे बढ़ने से रोका तो विद्यार्थियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
इससे पूर्व हिंसा में शामिल गिरफ्तार किए विद्यार्थियों को रिहा करने के लिए विद्यार्थी नारेबाजी कर रहे थे। जब विद्यार्थियों ने जोरदार पत्थरबाजी शुरू कर दी तो पुलिस ने उनको रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए। काफी देर तक पुलिस और छात्रों के बीच झड़प चलती रही। हालांकि इसमें दोनों तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ है।

बांदीपोरा में भी छात्रों का प्रदर्शन
kashmir unrest
- फोटो : File Photo
पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हाजिन चौक पर प्रदर्शन किया। हालांकि यहां प्रदर्शन शांतिपूर्ण चलता रहा। गौरतलब है कि 15 अप्रैल से लगातार विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शन और पत्थरबाजी की जा रही है।
विद्यार्थियों का आरोप है कि पुलिस ने उस दिन पुलवामा डिग्री कालेज के छात्रों को पीटा था। श्री प्रताप कालेज के विद्यार्थी भी लगातार हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि पिछले माह इस कालेज के कई छात्रों को सस्पेंड किया गया था।