फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence in kashmir valley after the prayers of friday

कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, श्रीनगर के कई इलाकों में तनाव

Sat, 14 Jan 2017 01:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 14 Jan 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
violence in kashmir valley after the prayers of friday
कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा - फोटो : File Photo

श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव भी हुआ। कठुआ जिले में पशु हत्या को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव मामले पर अलगाववादियों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

विज्ञापन


हुर्रियत के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने जामिया मस्जिद में नमाज पढ़ाई। घटना का जिक्र करते हुए मीरवाइज ने कहा कि आरएसएस और संघ के लोगों को खुली छूट मिली हुई है और वह खुले आम हथियारों से मुस्लिम समुदाय के लोगों को डरा धमका रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


नमाज खत्म हुई तो युवाओं द्वारा एक रैली निकालने की कोशिश की गई जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए और पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। उनके हाथ में पाकिस्तान, आईएस आईएस समेत सीरिया के समर्थन वाले पोस्टर भी थे। श्रीनगर के नौहट्टा के अलावा बटमालू और सोपोर जिले में भी प्रदर्शन हुए।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed