{"_id":"3db8532c23a9c4d4f089c7998b1a0589","slug":"violence-in-kashmir-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा, पाकिस्तान के झंडे लहराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा, पाकिस्तान के झंडे लहराए
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
पुराने शहर में शुक्रवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। इससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने पाकिस्तान और आईएसआईएस का झंडा भी लहराया।
विज्ञापन
घटना नौहट्टा इलाके की है। यहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।
इस दौरान देश विरोधी नारेबाजी करने के साथ झंडे लहराए। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
युवाओं ने सुरक्षा बलों पर बरसाए पत्थर
उग्र हुए युवाओं ने पुलिस पर पत्थर भी बरसाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। भिड़ंत देर तक जारी रही। इससे अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान काफी समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हिंसक झड़प के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।