फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Violence errupted in many parts of kashmir

कश्मीर के कई इलाकों में भड़की हिंसा, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Sat, 15 Jul 2017 12:13 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 15 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Violence errupted in many parts of kashmir
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

घाटी में जुमा की नमाज के बाद कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़पों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार को कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं।

विज्ञापन


जामिया मस्जिद में लगातार चौथे सप्ताह भी जुमा की नमाज नहीं पढ़ने दी गई। प्रशासन ने मस्जिद के सभी दरवाजों पर ताला लगा दिया था। साथ ही मस्जिद की ओर जाने वाले रास्तों को सील कर दिया था। अलगाववादी नेताओं को नजरबंद रखा गया था। 
विज्ञापन


अनंतनाग जिले के रेशी बाजार, चीनी चौक और शेरबाग इलाकों में जुमा की नमाज के बाद हिंसक भिड़ंत शुरू हुई। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अलगाववादियों को रखा गया नजरबंद

Violence errupted in many parts of kashmir
अलगाववादी नेता गिलानी व अन्य - फोटो : File Photo

पुलवामा जिले के चटपोरा इलाके में भी हिंसक भिड़ंत देखने को मिली। सभी प्रमुख अलगाववादी नेताओं को नजरबंद रखा गया था। हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी और हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को घर पर नजरबंद रखा गया था, जबकि जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक को श्रीनगर सेंट्रल जेल में रखा गया था। 

श्रीनगर के जिला उपायुक्त फारूक अहमद लोन ने बताया कि हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए रैनावारी, नौहट्टा, एमआर गंज, खानयार, सफा कदल, क्रालखुद और मायसूमा में पाबंदियां लगाई गई थीं। इसके अलावा घाटी के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की हिंसा से निपटा जा सके। पाबंदियों के चलते इन इलाकों में कारोबार और यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed