फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Violence after Juma prayers in old city

जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, चार वांटेड पत्थरबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Sep 2018 04:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 08 Sep 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
Violence after Juma prayers in old city
पत्थरबाज

पुराने शहर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया। इस बीच पुलिस ने चार पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। नौहट्टा स्थित एतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ युवा मस्जिद परिसर के बाहर एकत्रित हुए और आजादी के हक में नारेबाजी शुरू कर दी। युवाओं ने इस्लामिक झंडे भी लहराए। वहां मौजूद सुरक्षा बल के जवानों पर पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। काफी देर तक झड़प चलने के चलते आस-पास के इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने रहे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक रणनीति के तहत अपने दो जवान को सादे कपड़ों में प्रदर्शनकारियों के बीच रखे थे, जिन्होंने चार वांटेड पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवा रिंग लीडर की भूमिका निभाते थे। लोगों ने बताया कि पुलिस के एक जवान के पास पिस्तौल थी जिसने इन दोनों पत्थरबाजों को दबोचा। इसके बाद अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


जेकेएलएफ ने निकाला मार्च
जेकेएलएफ के समर्थकों ने जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर के मायसूमा इलाके में मार्च निकाला। यह मार्च उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में मारे गए लोगों और राज्य से बाहर की विभिन्न जेलों में बंद कश्मीरी कैदियों की दुर्दशा के विरोध में निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed