{"_id":"5e1a7d498ebc3e88026db8bf","slug":"villages-along-the-pakistan-line-of-control-targeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलाबारीः पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से लगे गांवों को निशाना बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलाबारीः पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से लगे गांवों को निशाना बनाया
Sun, 12 Jan 2020 07:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तान ने रात करीब साढ़े नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे देगवर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने माल्टी और खारी करमारा सेक्टर को भी निशाना बनाया, इस पर भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन