{"_id":"58f641054f1c1ba3464717c0","slug":"villagers-trouble-with-ceasefire-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में गोलाबारी से सहमे LoC के पास बसे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में गोलाबारी से सहमे LoC के पास बसे ग्रामीण
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने से नियंत्रण रेखा पर रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। गोलाबारी से लोगों को भारी नुकसान नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में इन लोगों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाए। लोगों को पक्के बंकर भी बनवाए जाए।
मंगलवार को नौशेरा सब डिवीजन के कलसियां गांव का दौरा करने पर पाया गया कि लोग डरे सहमे अपने घरों में दुबके पड़े हैं। गिरदारी लाल, सीताराम, मोहिंद्र लाल, राज कुमार आदि ने बताया कि रविवार और सोमवार को पाक द्वारा की गई गोलाबारी में उनका बहुत नुकसान हुआ है।
पाक द्वारा दागे गए मोर्टार शेलों से उनके दर्जनों पशु भी घायल हुए हैं। गोलीबारी के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस समस्या का हल नहीं निकाला गया तो वह लोग गांव छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।