{"_id":"a1a59e9ad64c197d9fa75b3e9e15a1f7","slug":"villagers-take-pledge-to-vote-in-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए ग्रामीणों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए ग्रामीणों ने ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता जागरूकता के अभियान में जुटे प्रशासन ने अब गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। सिस्टमेटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्ट्रोरेट पार्टिसिपेशन कार्यक्रम के तहत हीरानगर के टांडा गांव में ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदाताओं को मतदान के महत्व संबंधी विस्तार से जानकारी दी गई और अपनी इच्छानुसार मतदान करने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के नोडल अफसर लखनपुर सरथल डेवलपमेंट अथारिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. भारत भूषण ने कहा कि पंचायती सदस्यों को ग्रामीणों में मतदान के लिए प्रेरणा जगानी होगी। ज्यादा से ज्यादा मतदान से ही लोकतंत्र को अधिक से अधिक मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु अठारह वर्ष हो चुकी है वह खुद को मतदाता सूची में रजिस्टर करवाएं। इस अवसर पर एसबीआई के विजय पाधा ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना और किसान क्रेडिट कार्ड योजनाओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही मतदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि हर योग्य मतदाता को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन