{"_id":"f837dad90d05b7dabdfd1a390a3c3d3d","slug":"villagers-protest-for-medical-facilities-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं है स्टाफ, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं है स्टाफ, मरीज बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 28 Jul 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर में मौजूद अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। अस्पताल में स्टाफ की नियुक्ति की मांग को लेकर इलाके के लोगों ने डीसी कार्यालय के बाहर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मांगों का स्वास्थ्य मंत्री के नाम का ज्ञापन डीसी उधमपुर को सौंपा।
विज्ञापन
एजाज सुंबरिया के नेतृत्व में दोपहर करीब बारह बजे युवाओं ने जमकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान साहिल, राजकुमार, जुगल कलोत्रा, मनोज खजूरिया, सुनील शर्मा, गगन शर्मा, कुंदन कलोत्रा, अमित सिंह और अन्य कई युवाओं ने कहा कि जिला उधमपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के कारण हर रोज लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की कमी है, जिसके कारण मरीजों का सही तरह से उपचार नहीं हो पा रहा है। दो महीने से ट्रामा सेंटर की इमारत बनकर तैयार है, लेकिन इसके लिए अभी तक स्टाफ नियुक्त नहीं किया जा का है। ट्रामा सेंटर में उपकरण भी नहीं लगाए जा सके हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को ग्लुकोज व दवाओं की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में केवल आठ घंटों के लिए ही स्वास्थ्य केंद्रों को खोला जा रहा है। अगर कोई रात को बीमार हो जाता है तो उसके उपचार के लिए जिला या फिर उप जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। इस समस्या के चलते प्रदर्शन कर ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री व डायरेक्टर हेल्थ के पास भेजा गया।