मीलों सिर पर रखकर लाते हैं सिलेंडर, नहीं मिलती गैस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी गैस की किल्लत से खफा लोगों ने शनिवार को सलानी पुल पर प्रदर्शन किया। पिछले एक हफ्ते के भीतर एलपीजी को लेकर यह तीसरा प्रदर्शन था। इससे पहले गांव ख्यौरा के लोगों ने तीन दिन पहले प्रदर्शन किया था।
शुक्रवार को भी गैस को लेकर प्रदर्शन किया गया था। शनिवार को फिर से लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पिछले दस दिन से उन्हें गैस नहीं मिल रही। वह हर रोज गैस लेने के लिए आते हैं, जब उनकी बारी आती है तो गैस खत्म हो जाती है।
लोगों ने गैस कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया। लोगों का कहना था कि पिछले दस दिन से लगातार गैस लेने के लिए ख्यौरा गैस प्वांइट पर पहुंचते हैं, लेकिन गैस देने वाले आते ही नहीं।
जल्द नहीं सुधरे हालात तो बंद करवा देंगे कनेक्शन
गर्मी में वह लोग चक्कर काट- काट कर परेशान हो रहे हैं। लोगों ने 11 जुलाई को भी गैस कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की थी, लेकिन अभी तक लोगों की समस्या को हल नहीं किया गया।
जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने गैस कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या को हल नहीं किया गया तो वह लोग अपने कनेक्शन बंद करवा देंगे।
लोगों का कहना था कि हर रोज वह पहाड़ों से पैदल मीलों चलकर सिलेंडर को सिर पर उठा कर लाते हैं और फिर वापस जाना पड़ता है, जो संभव नहीं है।