बलशामां ठंडापानी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी तहसील की दो पंचायतों वलशामां और ठंडापानी को नई बनाई गई तहसील स्योट के साथ जोड़ने के विरोध में दोनों पंचायतों के ग्रामीणों ने सुंदरबनी में तहसील कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने दोनों पंचायतों को सुंदरबनी के साथ रखने की मांग के लिए लिखित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ठंडापानी तथा बलशामां के सरपंच प्रेम कुमार तथा कृष्ण लाल सूदन के नेतृत्व में दोनों पंचायतों के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार पर आरोप लगाए।
ग्रामीणों ता कहना था कि नई तहसीलों का गठन करते समय सरकार की तरफ से की गई हदबंदी में लोगों को विश्वास में नहीं लेने के कारण हर जगह परेशानियां आ रही हैं।
लेकिन बलशामां पंचायत तथा ठंडापानी पंचायत को नई बनाई गई स्योट के साथ जोड़कर दोनों पंचायतों के लोगों के साथ खिलवाड़ किया गया है।
क्या मांग है इन ग्रामीणों की
उन्होंने कहा कि ठंडापानी पंचायत जिसकी हद सुंदरबनी म्यूनिसिपल कमेटी के साथ लगती है, उसे दस किलोमीटर दूर स्योट के साथ जोड़कर सरकार ने लोगों की परेशानियां बढ़ाने का काम किया है।
इसी प्रकार बलशामा पंचायत, जिसकी सुंदरबनी से मात्र चार किलोमीटर दूरी है तो उसे भी स्योट के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे लोगों की परेशानियां कम होने के बजाए बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बलशामां तथा ठंडापानी को नई बनाई गई तहसील स्योट से जोड़ने के निर्णय को वापस नहीं लिया तो दोनों पंचायतों के लोग सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन शुरू कर देंगे।