{"_id":"dd0a57745427641d4273eb36e003287c","slug":"villager-block-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को तरस रहे ग्रामीणों ने जाम कर दिया हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को तरस रहे ग्रामीणों ने जाम कर दिया हाइवे
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 25 Jul 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के सीजन में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे को जाम कर प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक हाईवे की आवाजाही को प्रभावित रखने के बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सरपंच रूप सिंह ने बताया कि एक महीने से ट्यूबवेल की मोटर खराब है। इस मामले को लेकर ग्रामीण कई दफा विभाग से मिलकर अपनी समस्या से अवगत करवाया, पर विभाग के कानों पर जूं तक नही रेंगती।
विज्ञापन
विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की है जिसकी वजह से आज मजबूर होकर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। पंच वीना देवी ने बताया कि जगतपुर, महाड़ी ओर गुड़ा चक के लोगों को एक महीने से पानी नहीं मिल रहा और न ही प्रशासन उनकी कोई सुध ले रहा है।
विज्ञापन