फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Village safety committee member Arrested For Selling Weapons To Hizbul Terrorist

जम्मू-कश्मीर: हिजबुल आतंकवादी को हथियार बेचने के आरोप में ग्राम सुरक्षा समिति का सदस्य गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 07:36 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 07 Jan 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Village safety committee member Arrested For Selling Weapons To Hizbul Terrorist
सांकेतिक तस्वीर
ग्राम सुरक्षा समिति (वीडीसी) के सदस्य को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को हथियार बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच कई दशक से सक्रिय आतंकी जहांगीर सरूरी की तलाश में सुरक्षा बलों ने कई स्थानों पर छापा मारा है। संदेह के आधार पर एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हिजबुल के आतंकवादी तारिक हुसैन वाणी को हथियार बेचने के आरोप में देवी दास के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। तारिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तारिक ने पूछताछ में बताया कि उसने दास से हथियार खरीदा था और किश्तवाड़ जिले में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हुआ था। तारिक पिछले साल नवंबर में हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था और उसे गत वर्ष दिसंबर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसने डेढ़ लाख रुपये में एक पुरानी राइफल और बारूद खरीदा था। यह हथियार 70 के दशक का बना था।
विज्ञापन


वहीं, कई दशक से किश्तवाड़ में सक्रिय आतंकी जहांगीर सरूरी को पकड़ने के लिए मंगलवार को पुलिस व सेना ने नागसेनी, दच्छन, पाडर के बीच पड़ते प्यास इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। सुबह से शाम तक चले सर्च आपरेशन में जहांगीर सरूरी तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों पर पुलिस को शक है कि यह लोग लंबे समय से आतंकियों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि प्यास इलाके में जहांगीर सरूरी छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस व सेना की टीमें सर्च आपरेशन के लिए प्यास इलाके में पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने प्यास इलाके के घरों में जाकर तलाशी ली। 

ज्ञात हो कि कई दशक से जहांगीर सरूरी किश्तवाड़ में सक्रिय है और स्थानीय युवाओं को गुमराह कर आतंकी बनाने का भी प्रयास कर रहा है। पुलिस की इसकी काफी समय से तलाश है, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed