फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vikramaditya join pdp today

कांग्रेसी नेता डा. कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य पीडीपी में शामिल

Fri, 08 Aug 2014 02:52 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
Vikramaditya join pdp today

चुनावों से पूर्व ही घाटी के राजनीतिक हल्के में एक बड़ी हलचल हुई है। जैसी की अटकलें लगाई जा रही थी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. कर्ण सिंह के बड़े बेटे विक्रमादित्य ने आज मुख्य विपक्षी पार्टी पीडीपी का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में रीन पैलेस में आज हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिवेशन के दौरान विक्रमादित्य ने पीडीपी ज्ववाइन कर ली। इस मौके पर मुफ्ती ने कहा कि वो जम्मू में पार्टी के लिए बड़ा चेहरा ढूंढ रहे थे जो विक्रमादित्य के रूप में मिला।
विज्ञापन


वहीं पार्टी में शामिल हुए विक्रमादित्य ने कहा कि वह जम्मू के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वो काफी समय से राजनीति के लिए अच्छे प्लेटफार्म का इंतजार कर रहे थे। पीडीपी में उन्हें उम्मीद की किरण दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता कांग्रेस तो भाई एनसी में एमएलसी

Vikramaditya join pdp today
विक्रमादित्य महाराजा हरि सिंह के पौत्र और रियासत के आखिरी सदर-ए-रियासत डा. कर्ण सिंह के बड़े बेटे हैं। मौजूदा समय में विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश में होटल व्यवसाय से जुड़े हैं और जम्मू कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं।

खास बात यह है कि डा. कर्ण सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नेता हैं। वहीं उनके छोटे बेटे अजातशत्रु सिंह नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी हैं।

विक्रमादित्य का पहले से ही पीडीपी से जुड़ना लगभग तय माना जा रहा था। वहीं नगर निगम के पूर्व कारपोरेटर जफर खान वीरवार को पार्टी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौजूदगी में पीडीपी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed