फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vigilance team arrested tehsil supply officer for disproportionate assets case

आय से अधिक संपत्ति मामले में फरार चल रहे टीएसओ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम कर रही पूछताछ

Wed, 03 Oct 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 03 Oct 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
vigilance team arrested tehsil supply officer for disproportionate assets case
डेमो इमेज
विजिलेंस ने टीएसओ सर्कल 2 (जम्मू वेस्ट) के एडिशनल इंचार्ज टीएसओ और केरोसिन आयल के इंस्पेक्टर टीएसओ प्रणव गंडोत्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वह कई दिन से फरार थे। गंडोत्रा पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज है। वह विभाग से सस्पेंड भी हैं।
विज्ञापन


विजिलेंस की ओर से 18 जून 2018 को प्रणव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। राजोरी और कालाकोट में टीएसओ रहते गंडोत्रा ने कई तरह की संपत्ति बनाई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की तरफ से केस दर्ज किया गया था। आरोपी के घर और आफिस में छापेमारी की गई। इस दौरान विजिलेंस को कई ऐसे दस्तावेज मिले, जिसमें पता चला कि आरोपी के पास बड़े पैमाने पर आय से अधिक संपत्ति है।
विज्ञापन


विजिलेंस ने तमाम दस्तावेज जब्त किए। आरोपी ने श्रीनगर हाईकोर्ट में 4 सितंबर को अग्रिम जमानत की अर्जी भी दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा थे। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने जम्मू में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed