फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vidhu vinod will shoot a film in Jammu and Kashmir this year

विधु विनोद इस साल जम्मू-कश्मीर में करेंगे शूटिंग

Thu, 10 Mar 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 10 Mar 2016 11:19 AM IST
सार

  • फिल्म निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने  बुधवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से नागरिक सचिवालय में मिलकर की।
  •  1960 से 1990 तक बालीवुड की ज्यादातर फिल्मों के लिए घाटी पसंदीदा लोकेशन रही है। 

विज्ञापन
vidhu vinod will shoot a film in Jammu and Kashmir this year
राज्यपाल से मुलाकात करते व‌िधु व‌िनोद चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा जल्द ही रियासत में अपनी नई फिल्म की शूटिंग करेंगे। यह जानकारी उन्होंने बुधवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से नागरिक सचिवालय में मिलकर दी। 

विज्ञापन


इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक वे अपनी नई फिल्म की शूटिंग जम्मू कश्मीर में करेंगे। राज्यपाल ने उनकी इस इच्छा पर खुशी जताते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शूटिंग में हर संभव मदद करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने सूचना विभाग के वित्त आयुक्त बीबी व्यास को शूटिंग के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं के बाबत सहायता उपलब्ध कराने और इसके लिए तालमेल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के दौर में 90 के दशक में घाटी में फिल्मों की शूटिंग करने से बालीवुड ने मुंह मोड़ लिया था। 1960 से 1990 तक बालीवुड की ज्यादातर फिल्मों के लिए घाटी पसंदीदा लोकेशन रही है। 


इस बीच हालत में सुधार होने पर पिछले कुछ वर्षों में दोबारा से इस ओर रुझान बढ़ा है। बजरंगी भाईजान, फितूर, यह जवानी है दीवानी आदि फिल्मों की हाल में शूटिंग हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed