फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   video from kashmir going viral is a conspiracy

कश्मीर में साजिश के तहत सेना के खिलाफ वीडियो हो रहे वायरल, गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट

Mon, 17 Apr 2017 01:18 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 17 Apr 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
video from kashmir going viral is a conspiracy
गृह मंत्रालय - फोटो : File Photo

कश्मीर में सुरक्षा बलों और सेना के जवानों के खिलाफ सुनियोजित साजिश के तहत वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस आशय की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी है ।अलगाववादियों और उपद्रवियों ने समर अनरेस्ट की साजिश के तहत सेना को बदनाम करने और उनके खिलाफ अवाम में गुस्सा भड़काने की व्यूहरचना की है।

विज्ञापन


घाटी में सुरक्षा बलों पर अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन औसतन 8 बार पत्थर बरसाए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों के सर्च अभियान में बाधा डालने पर ही सुरक्षा बलों द्वारा सख्त कार्रवाई होती है। अन्य मामलों में सुरक्षा बल पत्थर झेलकर भी संयम बरत रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि एक साल में पत्थरबाजी की 2784 घटनाएं हुईं हैं। हर माह औसतन 240 बार पत्थरबाजी हो रही है। पिछले साल अप्रैल में 97 स्थानों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं थीं। इस बार अप्रैल के 15 दिनों में ही 60 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। श्रीनगर उपचुनाव के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं और बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद जुलाई 2016 में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर 837 स्थानों पर पत्थर बरसाए। अगस्त में 757, सितंबर में 536 और अक्टूबर में 179 बार पथराव की घटनाएं हुईं। नवंबर से पत्थरबाजी की घटनाओं में कुछ कमी आई। इसे नोटबंदी का असर माना जा रहा है। नवंबर में 73, दिसंबर में 36, जनवरी में 17, फरवरी में 46 और मार्च में पत्थरबाजी की 60 घटनाएं दर्ज की गईं हैं। 

दरबार मूव के बाद घाटी में भारी उपद्रव की आशंका

video from kashmir going viral is a conspiracy
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
नोटबंदी ने पत्थरबाजी की घटनाओं पर ब्रेक लगाया, लेकिन अब उपद्रवियों के पास हवाला की फंडिंग फिर पहुंच गई है। दरबार अभी जम्मू में है। दरबार मूव के बाद श्रीनगर में सरकार का कामकाज 8 मई से शुरू होने वाला है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि दरबार मूव के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ सकती हैं। दरबार जब श्रीनगर में होता है तब अलगाववादियों की गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं। आतंकी संगठनों और उपद्रवियों ने भारी उपद्रव की साजिश बुनी है। मुठभेड़ में स्थानीय आतंकियों की मौत की किसी भी घटना के बाद उपद्रव शुरू हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed