{"_id":"5ffcac018ebc3e2e3e49cc39","slug":"vicious-man-who-stole-jewelery-from-talab-tillo-arrested-in-jalandhar-akhnoor-news-jmu2267486180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब तिल्लो से आभूषण चुराने वाला शातिर जालंधर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब तिल्लो से आभूषण चुराने वाला शातिर जालंधर से गिरफ्तार
विज्ञापन
जम्मू। शहर के तालाब तिल्लो में एक घर से स्वर्ण आभूषण चुराने वाले शातिर को पुलिस ने पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसके कब्जे से चोरी किए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार तालाब तिल्लो के यात्री भवन पूर्ण नगर निवासी बबली देवी में नवाबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बबली देवी ने कहा था कि अज्ञात शातिरों ने उसके घर में दाखिल होकर चोरी की है। शातिर घर में रखे 40 ग्राम सोने के आभूषणों के साथ 20 हजार रुपये नकदी उड़ा ले गए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की। इस टीम ने तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद कई जगह छापेमारी की। इसके बाद एसएचओ दीपक जसरोटिया और एसआई कालीचरण की टीम ने जालंधर निवासी मनदीप सिंह को शक के आधार पर हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उसने जुर्म काबूल कर लिया और उसके कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से जुड़े खुलासे भी हो सकते हैं।