फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vice President arrived in Jammu University Convocation

जेयू दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति से पदक पाकर खिले मेधावी छात्रों के चेहरे

Sat, 02 Apr 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 02 Apr 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Vice President arrived in Jammu University Convocation
छात्रा को उपाध‌ि देते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शनिवार को 16वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की उपस्थिति में राज्यपाल एवं विवि के चांसलर एनएन वोहरा और उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने वर्ष 2014 सेशन के 59 पीएचडी धारकों को उपाधि और 62 मेधावी विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डिग्रियां और पदक पाने वाले विद्यार्थियों में भारी उत्साह था। इस बीच राज्यपाल वोहरा ने मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर को डाक्टर आफ लॉ (ऑनर काजा) डिग्री देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जम्मू विश्वविद्यालय में 15 मई 2007 को विशेष दीक्षांत समारोह में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को आनरिज काजा की डिग्री प्रदान की गई थी।
विज्ञापन


इससे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर, राज्यपाल एनएन वोहरा, कुलपति प्रो. शर्मा सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों ने सभागार में अकादमिक रैली निकाल स्टेज पर अपनी जगह विराजमान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राष्ट्रगान सुनाया गया। रजिस्ट्रार प्रो. केशव शर्मा ने चांसलर से अनुमति लेकर दीक्षांत समारोह को शुरू करवाया। इसके बाद 121 विद्यार्थियों को पीएचडी धारकों को उपाधि, पदक और नकद पुरस्कार से विजेताओं को सम्मानित किया गया। पीएचडी उपाधि और पदक मिलने के बाद विद्यार्थियों ने सभागार के बाहर हवा में टोपियां उछालकर जमकर जश्न मनाया। समारोह का डीडी पर सीधा प्रसारण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed