{"_id":"d24bd3d4d5916a778459761e8be4ca14","slug":"vhp-upset-over-misbehave-with-langarwalas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगर वालों से दुर्व्यवहार पर विहिप खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगर वालों से दुर्व्यवहार पर विहिप खफा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Jul 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
विहिप ने कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रियों खासतौर से बालटाल और नुनवान में लंगर वालों से दुर्व्यवहार पर नाराजगी प्रकट करते हुए राज्यपाल एनएन वोहरा से अपील की है कि वह ऐसे मामलों का कड़ा संज्ञान लें और बेहतर माहौल में यात्रा आयोजित करने के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विहिप मुख्यालय जम्मू शक्ति आश्रम में शनिवार को पत्रकार वार्ता में विहिप के संरक्षक डा. रमाकांत दुबे ने प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा को शांति पूर्र्ण और सुचारु ढंग से आयोजित करने के दावे करता रहा है, लेकिन जमीन की स्थिति एकदम विपरीत है। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए खाना मुहैया करवाने की मानवीय सेवा का काम कर रहे लंगर वालों को हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू हाट में करंट पंजीकरण के लिए यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। बुजुर्ग यात्री भी कतारों में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए शेल्टर शेड तक की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को तत्काल लंगर वालों की समस्याओं को दूर कर उन्हें बेहतर माहौल मुहैया करवाने और यात्रियों की समस्याओं को दूर करने को कहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर महासचिव डा. शाम लाल गुप्ता, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक राकेश शर्मा, बाल कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।