फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   VHP protest against govt order

मंगला माता प्रकरण में भी बन रही टकराव की स्थिति

Sun, 03 Aug 2014 07:21 PM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
VHP protest against govt order

कौसर नाग यात्रा के बाद अब बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों को प्रशासन की ओर से मंगला माता जाने की इजाजत न देने का मामला गरमाने लगा है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ने हिंदुओं की यात्राओं में बाधा डालने के लिए सरकार को आड़े हाथ लिया है। परिषद ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो उसे आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।

विहिप के प्रदेश अध्यक्ष लीला करण ने बताया कि शनिवार को उन्हें मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से लिखित में सुरक्षा का तर्क देकर नौशेरा से आगे बाया सेरी से मंगला माता जाने की इजाजत न देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सहमति देकर मुकरा प्रशासन

VHP protest against govt order

जबकि 17 जुलाई को मंडलायुक्त कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में मंगला माता रूट को शामिल किया गया था। शिव भक्तों को मंगला माता के बारे में भी जानकारी दी गई है, लेकिन पिछले दो दिन से प्रशासन की ओर से यात्रियों को मंगला माता जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इससे साफ है कि सरकार हिंदुओं की यात्राओं में गलत तर्क देकर बाधा डालने की कोशिश कर रही है। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में पारंपरिक रूट के अलावा रास्ते में अन्य धार्मिक स्थलों को इसलिए शामिल किया गया था ताकि देशभर से आने वाले यात्रियों को दूसरे धार्मिक स्थलों पर भी जाने का मौका मिल सके।

तय शेड्यूल के बावजूद सरकार और प्रशासन का ऐसी अनुमति न देना शर्मनाक है। विहिप इसका कड़ा विरोध करती है। इस अव्यवस्था के खिलाफ विहिप नई रणनीति बनाएगा। सरकार ने कौसर नाग यात्रा की अनुमति न देकर भी अपनी स्थिति साफ कर दी है।

बूढ़ा अमरनाथ के लिए गए 350 श्रद्धालु

VHP protest against govt order

आधार शिविर जम्मू से शनिवार को दूसरे जत्थे में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए 350 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान भक्तों ने बम-बम भोले के जयघोष लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया।

आधार शिविर से ही अमरनाथ यात्रा के लिए 293 यात्रियों का जत्था भी रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा धीरे-धीरे आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है। जिसके तहत श्रीनगर से छह अगस्त को छड़ी मुबारक रवाना की जाएगी।

रक्षाबंधन पर समाप्त होने वाली इस यात्रा में इस बार आखिर तक पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी विराजमान हैं। इस बार यात्रियों का मौसम ने भी पूरा साथ दिया है। गत 28 अगस्त ने निरंतर अमरनाथ यात्रा जारी है। जिसमें अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed