{"_id":"6643ff61822b0731560b08c8","slug":"vetran-dead-found-in-home-in-jain-bazar-area-jammu-news-c-10-jam1005-360181-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घर में मृत मिला बुजुर्ग, परिवार प्रदेश से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घर में मृत मिला बुजुर्ग, परिवार प्रदेश से बाहर
विज्ञापन
-अकेले ही रहते थे घर, शादी भी नहीं की थी, परिवार के पहुंचने पर होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अकेले रह रहे एक बुजुर्ग का शव जैन बाजार स्थित उनके घर से बरामद हुआ है। ब्रह्म कुमार की आयु करीब 60 वर्ष थी। वह अविवाहित थो। उनके परिवार के कुछ लोग विदेश में हैं जबकि बाकी पुणे में रहते हैं। पुलिस ने मृतक के पुणे में रहने वाले भाई को इस बारे में सूचित कर दिया है। फिलहाल शव जीएमसी में रखा गया है। परिवार के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि ब्रह्म कुमार किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। न ही अपना पैतृक घर छोड़कर अपने भाई-बहनों के साथ घर से बाहर गए। वह मानसिक तौर पर कमजोर हो चुके थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। परिवार के लोग पड़ोस में ही उनकी देखभाल के लिए पैसे भेज देते थे। साथ ही उनका ख्याल रखते थे। तीन दिन से परिवार के लोगों की जब ब्रह्म कुमार से बात नहीं हुई तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले लोगों को इसके बारे में सूचित किया। मंगलवार को जब पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि अंदर शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। चौक चबूतरा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि बुजुर्ग घर में अकेले रहते थे। मानसिक रूप से भी ठीक नहीं थे। बीमार होने और इसके बाद गिर जाने से उनकी मौत होना शुरुआती जांच में पता चल रहा है। बाकी धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। पुणे में रहने वाले मृतक के भाई को इसके बारे में सूचना दे दी गई है।