{"_id":"589894ab4f1c1b87523787b2","slug":"vehicles-still-affected-on-jammu-srinagar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आवागमन अब भी प्रभावित, निकाले गए छोटे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आवागमन अब भी प्रभावित, निकाले गए छोटे वाहन
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर फंसे वाहन
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर में सोमवार को मौसम साफ होने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पहाड़ों से गिरती पस्सियां चुनौती बनी रहीं। इसके चलते सोमवार चौथे दिन भी हाईवे को पूरी तरह से क्लीयर करने में सफलता नहीं मिल पाई। शाम चार बजे जम्मू से श्रीनगर के लिए हल्के वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
हाईवे पर पहले से फंसे वाहनों को भी क्लीयर किया गया। लेकिन, शाम सात बजे रामबन के निहाड़ क्षेत्र में दोबारा भूस्खलन हो जाने से यातायात रोकना पड़ा। एसएसपी हाईवे ट्रैफिक संजय भगत के अनुसार रामबन के मैत्रा बाईपास से हल्के वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
पस्सियां हटाने का काम जारी है। हाईवे पर यातायात बाधित होने से उधमपुर के जखैनी और अन्य क्षेत्रों में बड़े वाहनों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। जम्मू और श्रीनगर में यात्रियों की दिक्कतें भी बरकरार हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोमवार को मौसम साफ होने पर सभी उड़ाने संचालित की गईं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम साफ होने पर जम्मू और कश्मीर के कई पर्वतीय जिलों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।