फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vegetables, tomato rate

Jammu News: 25 दिन बाद टमाटर के भाव गिरे, अब 100 रुपये प्रति किलो

विज्ञापन
vegetables, tomato rate
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बारिश कम होने के साथ टमाटर की आवक बढ़ने लगी है। करीब 25 दिन बाद कीमत में 50 फीसदी तक गिरावट आई। दो दिन पहले 150 से 200 रुपये प्रति किलो में बिकने वाला टमाटर अब दुकानों पर 100 रुपये में मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दाम और कम हो सकते हैं।

हाल ही भारी बारिश ने टमाटर की फसल को बर्बाद कर दिया। इसका असर शहर की मंडियों से लेकर घरों की रसोई में देखने को मिला। फसल खराब होने का ही नतीजा है कि आपूर्ति घटकर एक चौथाई पहुंच गई। बाजारों में आपूर्ति तेजी से गिरने और मांग बढ़ने से भाव आसमान छूने लगे। अब राहत देने की बात यह है कि करीब 25 दिन बाद टमाटर की कीमत में पचास फीसदी तक कमी आई। दो दिन पहले 200 में बिकने वाला अच्छा टमाटर अब आम लोगों को 100 रुपये के आसपास मिल रहा है। नरवाल मंडी में सब्जियों के थोक व्यापारी मन्नू पुरी का कहना है - बारिश में कमी से खेतों में बचा टमाटर मंडियों तक पहुंचने लगा है, जिससे कीमतों में कमी आ रही है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में भाव में और कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed