फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Veda will GET the DGP rank

वैद और डोले को मिलेगी डीजीपी रैंक

Sun, 07 Feb 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 07 Feb 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
Veda will GET the DGP rank

पुलिस विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी की शनिवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में टाप आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशनों को हरी झंडी दे दी गई।

विज्ञापन


मुख्य सचिव बीआर शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने फैसले को अंतिम मुहर के लिए स्टेट एडवाइजरी कमेटी को भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एडीजीपी एसपी वैद और डीआर डोले को डीजीपी बनाने की अनुशंसा की गई है।

वर्तमान में रियासत में चार डीजीपी रखे जा सकते हैं। डीजीपी के राजेंद्रा के अलावा डीजी (जेल) एसके शर्मा ही इस पद पर हैं। दो पद खाली हैं। कमेटी ने आईजीपी एके चौधरी को एडीजीपी बनाने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू के एसएसपी उत्तम चंद को डीआईजी बनाने का अनुमोदन किया गया है। देर रात तक स्टेट एडवाइजरी कमेटी की मुहर अनुमोदन पर नहीं लगी थी। राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता वाली कमेटी में राज्यपाल के सलाहकार परवेज दीवान और खुर्शीद अहमद गनेई भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन बीआर शर्मा के अलावा प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) आरके गोयल और डीजीपी के राजेंद्रा की लंबी बैठक में डीजीपी पद के लिए एसपी वैद और डीआर डोली के अलावा डॉ. एस गोपाल रेड्डी (वर्तमान में डेपुटेशन पर तेलंगाना में तैनात) और एडीजीपी ट्रेनिंग (हेडक्वार्टर) नवीन अग्रवाल के नामों पर भी चर्चा हुई।


आईजीपी एके चौधरी और रश्मि रंजन के नामों की एडीजीपी बनाने के लिए चर्चा हुई। डीआईजी पद के लिए उत्तम चंद प्रबल दावेदार थे, जिन्होंने 14 साल की सेवाएं दी हैं। डीआईजी पद के लिए कुछ अन्य नामों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed