फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Valor Day celebrated at 28 Bn CRPF in Srinagar

वीरता दिवस: सीआरपीएफ के श्रीनगर मुख्यालय में कार्यक्रम, जवान बोले-आतंकवाद खत्म करने को हमदम तैयार 

Sun, 10 Apr 2022 06:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 06:00 PM IST
सार

श्रीनगर के सीआरपीएफ मुख्यालय में वीरता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जंबाजी दिखाने वाले जवानों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Valor Day celebrated at 28 Bn CRPF in Srinagar
श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट कमांडेंट जितेंद्र कुमार - फोटो : पीआरओ

विस्तार

सीआरपीएफ की 28 बटालियन ने श्रीनगर मुख्यालय में वीरता दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान एमआई-17 दुर्घटना में जांबाजी का कार्य के लिए बहादुरी पुरस्कार प्राप्त मुदासिर अशरफ को स्मृति चिह्न दिया गया। इसके अलावा अन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने वीरता विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने कहा कि बहादुर सैनिकों और व्यक्तियों को हमेशा उत्साह बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन


इसके लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए जिससे दूसरे भी इस काम के लिए प्रेरित हो सकें। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन वर्ष 1965 में गुजरात के रण ऑफ कच्छ में पाकिस्तान की इन्फेंट्री ब्रिगेड ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वितीय बटालियन की टाक चौकियों पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जवानों ने वीरता दिखाते हुए पाकिस्तान के 34 सैनिकों मार गिराया और चार को जिंदा पकड़ा था। युद्ध में बल के छह जवानों ने शहादत दी थी। वीर जवानों के बलिदान व वीरता की याद को ताजा रखने व उदाहरण का अनुसरण करने, बल के सदस्यों को प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वर्ष नौ अप्रैल को शौर्य दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed