फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Valley's brick kilns can closed any time

बंद हो सकते हैं घाटी के ईंट भट्टे, जानिए क्यों?

Fri, 31 Oct 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 31 Oct 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
Valley's brick kilns can closed any time

हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन को राज्य में  पर्यावरण मंजूरी प्रमाण पत्र के बिना चल रहे ईंट भट्ठों को बंद करने के लिए कहा है। यह आदेश सुरेश शर्मा द्वारा दायर याचिका पर दिया गया।

विज्ञापन


सुरेश शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को लागू करने की मांग की थी, जो 27 फरवरी 2012 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दीपक कुमार बनाम राज्य व अन्य के एक मामले में जारी किए थे। याचिका में उन ईंट भट्ठों को बंद करने को कहा गया था, जिनके पास विभाग से जारी पर्यावरण मंजूरी प्रमाण पत्र नहीं हों।
विज्ञापन


जस्टिस ताशी रास्वतान ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए एडवोकेट अभिनव शर्मा को सुनने के बाद कमिश्नर सचिव वन विभाग, कमिश्नर सचिव रेवेन्यू, मंडलायुक्त जम्मू, मंडलायुक्त कश्मीर, राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग के चेयरमैन को नोटिस जारी कर प्रभावितों की ओर से आपत्ति दायर करने या फिर अगली सुनवाई से पहले जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन को आदेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को लागू करने के आदेश दिए, जिसमें पर्यावरण मंजूरी प्रमाण पत्र के बिना चलाए जा रहे ईंट भट्ठों को बंद करने के लिए कहा गया था। (जेएनएफ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed