{"_id":"02310b3b4ee517c2fe49fb5c9779645e","slug":"valentine-s-week-2015-chocolate-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकलेट से और मीठा होगा प्यार का एहसास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकलेट से और मीठा होगा प्यार का एहसास
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Feb 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
प्रपोज डे के मौके पर अपने प्यार का इजहार कर चुके प्रेमी-प्रेमिका अपने प्यार के एहसास को मीठा बनाने के लिए चाकलेट का सहारा ले सकते हैं। प्रपोज डे के बाद प्यार पर मुहर लगने के बाद चाकलेट के स्वाद के साथ अपने प्यार भरे रिश्ते को और भी गहरा और मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
चाहने वाला जो आपसे खफा है, उसे मनाने के लिए चाकलेट से अच्छा और कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। प्रपोज डे के मौके पर अपने पार्टनर को प्रपोज करने के बाद चाकलेट डे मनाने के लिए भी युवा अपनी खास तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मार्केट में ब्रांडेड से लेकर होम मेड चाकलेट की भरमार है। गांधी नगर स्थित आर्चीज गैलरी के संचालक सत्यन महाजन ने बताया कि स्टील बाक्स की आकर्षक पैकिंग से लेकर दिलनुमा आकार के डिब्बों में चाकलेट है।
विज्ञापन
प्लास्टिक बाक्स में ताजमहल के आकार में बनी चाकलेट भी युवाओं को अच्छा खासा आकर्षित कर रही है। ब्रांडेड से लेकर होम मेड चाकलेट की रेंज डेढ़ सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये के बीच में है।