वेलेंटाइन डे पर प्यार के नशे में डूबा रहा शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार, इश्क और मोहब्बत खुदा की इबादत की तरह है। प्यार का एहसास ही इतना खास है कि पतझड़ के मौसम में भी बहारों सी ठंडक देता है और गर्मी की तपन भी बारिश की बूंदों सी लगती है। बुरे हालात भी बुरे नहीं लगते और हर पल उसके साथ का एहसास आपको अकेला नहीं होने देता।
इन हसीन लम्हों को यादगार बनाने के लिए वेलेंटाइन डे का दिन खास रहा। इश्क मजनूं की वह आवाज है जिसके आगे कोई लैला किसी दीवार से रोकी न गई।
प्यार की इस राह में रविवार को यह शेयर हकीकत साबित हुआ। बहिष्कारों, बंदिशों और रुकावटों को पीछे छोड़ते हुए अपने चाहने वालों, दोस्तों और अभिभावकों के साथ प्यार का खुलकर इजहार किया गया।
सार्वजनिक स्थलों पर सुबह से ही युवाओं की भीड़
प्यार के इस नशे में पूरा शहर डूबा रहा। पार्कों, शापिंग कांप्लेक्स और रेस्तराओं में युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ पहुंची। बड़े पर्दे भी दर्शकों से व्यस्त रहे। वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन को खास बनाने के लिए युवाओं ने पहले से ही ढेर सारी तैयारियां कर रखी थीं।
इस खास दिन अपने प्रिय को कुछ खास देने के लिए गिफ्ट गैलरियों में भीड़ उमड़ी। अपनों को मनपसंद तोहफे देने के लिए होड़ लगी रही। मन में छुपे प्यार को बाहर लाकर इजहार किया गया। रविवार की छुट्टी होने के कारण युवाओं के साथ अन्य आयु वर्ग के लोगों को वेलेंटाइन डे मनाने का अच्छा मौका मिला।
शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सुबह से ही युवाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। कुछ ने अपने प्रिय के साथ लंच के साथ प्यार भरी बातें की तो कुछ ने डिनर का लुत्फ उठाने के बाद लांग ड्राइव का मजा लूटा। प्यार के चाहने वालों का मौसम ने भी पूरा साथ दिया।